{"_id":"6247542a674cd435ea002a32","slug":"if-the-demands-are-not-met-the-engineers-will-be-on-mass-leave-for-three-days-from-april-4-chandausi-news-mbd4233679104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी नहीं हुई, तो चार अप्रैल से अभियंता तीन दिन रहेंगे सामूहिक अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी नहीं हुई, तो चार अप्रैल से अभियंता तीन दिन रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगे पूरी नहीं हुई, तो चार अप्रैल से अभियंता तीन दिन रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
ऊर्जा निगम के विरूद्ध जेई, इंजीनियर्स का विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ और राविप जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान ऊर्जा निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
वक्ताओं ने कहा कि जेई, इंजीनियर्स निगम में उत्पन्न किए गए भय के वातावरण में बिना किसी संसाधनों के मानसिक यातना झेलकर कार्य कर रहे। संगठन के जेई और इंजीनियर्स का दसवें दिन भी असहयोग आंदोलन जारी है। आगामी चार, पांच व छह अप्रैल को सभी जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। जिसके लिए प्रार्थना पत्रों को एकत्र किए जाने का सिलसिला जारी कर दिया गया है। इस समय इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर प्रबंधन द्वारा आयोजित समीक्षा बैठकों / वीडियो कॉफ्रेंसिंग का बहिष्कार कर रहें हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं के निस्तारण के लिए सार्थक कार्रवाई नहीं की गई, तो चार अप्रैल से बिजली कर्मचारी तीन दिनोें के लिए घोषित सामूहिक अवकाश पर जाने को बाध्य होगे। जिसके लिए बड़े पैमाने पर आवेदन एकत्र हो रहे हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों के प्रबंधन द्वारा ईआरपी प्रणाली खरीद एवं बिजली क्रय करने में उच्च स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार शुक्ला, कृष्णजीत बालियान, सचिन रस्तोगी, कुलदीप कुमार, आशीष कटारिया , सत्यपाल सिंह , बरूण कुमार, दुर्गेश यादव, अभिषेक सिंह, सुंदर भंडारी, सतीश कुमार आदि रहे।