फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If the constitution of the country is to be saved then this government will have to be dismissed: Abu Azmi

लखीमपुर तो क्या देश की बर्बादी की जिम्मेदारी को भाजपा को लेनी पड़ेगी : अबू आसिम आजमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
If the constitution of the country is to be saved then this government will have to be dismissed: Abu Azmi
संभल। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने सोमवार को संभल में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना तो क्या पूरे देश की बर्बादी की जिम्मेदारी भाजपा सरकार को लेनी पड़ेगी। यह लोग नरसंहार कर रहे हैं। कोई कुछ बोलता है, तो उसको जेल भेजा जा रहा है। मुकदमों में फंसाया जा रहा है। देश का संविधान बचाना है तो इस सरकार को बर्खास्त करना पड़ेगा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी सोमवार को सपा की परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे थे। यहां प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि किसान दस माह से आंदोलन कर रहा है, पर उसकी नहीं सुनी जा रही है। सरकार और उसके मंत्री घमंडी हैं। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। लखीमपुर खीरी की घटना का कारण सरकार के नुमाइंदे हैं। इससे किसान व अन्य जनता जाग गई है। अब नागरिक चुप रहने वाला नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। सपा देश के संविधान, एकता और हिंदु-मुस्लिम भाईचारा को बनाने के लिए निकला हूं। आजम खां बड़े नेता हैं, मुलायम सिंह के बाद उनका नंबर आता है। लेकिन न्याय खत्म हो गया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उपचार के लिए जमानत दे दी गई, लेकिन आजम खां को बीमार होने के बाद भी जमानत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed