{"_id":"61f6ded2c0026347562ee0d7","slug":"if-i-don-t-choose-the-situation-will-be-worse-than-the-home-guard-sambhal-news-mbd4174832189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर मुझे नहीं चुना तो स्थिति होमगार्ड से भी बदतर हो जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर मुझे नहीं चुना तो स्थिति होमगार्ड से भी बदतर हो जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी राजेश सिंघल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर किसी दूसरे को चुन लिया तो स्थिति होमगार्ड जैसी हो जाएगी, कोई औकात नहीं रहेगा। उनके इस वीडियो के साथ-साथ एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मुरादाबाद निवासी होमगार्ड का एक जवान उनके इस बयान पर आपत्ति जताई है। होमगार्ड उनसे कह रहा है कि उनके बयान से प्रदेश के सभी होमगार्डों की भावनाएं आहत हुई हैं।
राजेश सिंघल वीडियो गणतंत्र दिवस के किसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जिसमें राजेश सिंघल कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहते हैं कि इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है। तो भीड़ से आवाज आती है कि भाजपा की। इसी दौरान राजेश सिंघल कहते हैं कि तो संभल से भी भाजपा का विधायक होना चाहिए या नहीं। फिर कहते हैं कि यदि इस बार आपने मुझे नहीं चुना और किसी दल के प्रत्याशी को चुना तो होमगार्ड से बुरी स्थिति हो जाएगी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रविवार को एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें मुरादाबाद निवासी होमगार्ड जवान ने राजेश सिंघल से बातचीत की है। इसमें होमगार्ड ने कहा है कि होमगार्डों को लेकर दिया गया बयान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। इस पर राजेश सिंघल कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। उनके वीडियो को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। इस मामले में राजेश सिंघल का कहना है कि वीडियो को एडिट करने के बाद वायरल किया गया है। हमारी सरकार ने होमगार्डों के लिए काफी काम किया है। इसलिए हम होमगार्डों पर कैसे गलत टिप्पणी कर सकता हूं।
मेरा वीडियो एडिट करके वायरल किया गया है। हमारी सरकार ने होमगार्डों के लिए काफी काम किया है। इसलिए हम होमगार्डों पर कैसे गलत टिप्पणी कर सकते हैं। होमगार्डों से मुझे हमेशा हमदर्दी रही है।
विज्ञापन
राजेश सिंघल, भाजपा प्रत्याशी, संभल विधानसभा क्षेत्र