फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If fertilizers are not made available to farmers on time, there will be agitation.

Sambhal News: किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न हुई तो होगा आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
If fertilizers are not made available to farmers on time, there will be agitation.
गांव पवांसा में स्थित पंचायत सचिवालय के पास मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़, गंदगी और जलभराव की समस्य
बहजोई(संभल)। बड़ा मैदान के निकट पार्क में हुई भारतीय किसान यूनियन, अराजनैतिक की बैठक में पदाधिकारियों ने सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने का मुददा उठाया।बुधवार को बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी जिले में जिला संभल को छोड़कर एनपीके व डीएपी के वितरण पर रोक नहीं है। बावजूद इसके जिला संभल में जिला प्रशासन ने खाद बफर स्टॉक में रखवा दिया है और बफर स्टॉक से खाद सहकारी समितियां को नहीं दिया जा रहा है। आलू किसान खाद के लिए सहकारी समितियां के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसानों को समय पर खाद, कीटनाशक व बीज आदि नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध नहीं होती, तो आंदोलन होगा। इसके अलावा बहजोई मंडी समिति में बाजरा का एक सरकारी क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। यह क्रय केंद्र किसानों की संख्या को देखते हुए नाकाफी है।
विज्ञापन

बैठक में शिशुपाल सिंह, दिनेश एडवोकेट, केपी राणा, पंकज यादव, जसवीर सिंह, भूरे सिंह, जितेंद्र व ओंकार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed