फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   I will bring order to build Shri Kalki temple, even if I have to go to the temple of law: Salman

मैं लेकर आऊंगा श्री कल्कि मंदिर बनवाने का आदेश, चाहे कानून के मंदिर जाना पड़े : सलमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
I will bring order to build Shri Kalki temple, even if I have to go to the temple of law: Salman
संभल। शनिवार को कल्कि महोत्सव के अंतिम दिन पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंच पर दीप जलाने के बाद के संबोधन में कहा कि वह श्री कल्कि मंदिर बनवाने का आदेश लेकर आएंगे। इसके लिए उन्हें चाहे कानून के मंदिर जाना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि कानून के मंदिर (न्यायालय) नहीं जाना पड़े लेकिन अगर जरूर पड़ी तो जाऊंगा और श्री कल्कि धाम में भव्य श्री कल्कि मंदिर निर्माण के लिए आदेश लेकर आऊंगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में एक बार और मुझे आने का अवसर मिला था। मेरे नाम से मंदिर के लिए शिलापट भी लगा है। अब फिर से अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस देश में सनातन धर्म और इस्लाम धर्म हैं। सनातन धर्म के अनुसार मां के पैरों के नीचे ही स्वर्ग है। इस्लाम धर्म के अनुसार भी मां के पैरों के नीचे जन्नत है। कहा कि असल मानवता का है, जिसको सभी को मानना चाहिए, लेकिन कुछ लोग हैं जो देश को बांटने में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed