फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hurt for not getting married man consumed poisonous substance in sambhal

बिना नौकरी कौन देता छोकरी: रोहित अक्सर घर वालों से कहता मेरी शादी करवाओ, न कराने से आहत होकर खा लिया जहर

Sun, 30 Apr 2023 09:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Apr 2023 09:47 PM IST
सार

युवक के बड़े भाई राकेश ने बताया कि उनका छोटा भाई अक्सर शादी करवाने की बात कहता है। जबकि वह कुछ कार्य नहीं करता।

विज्ञापन
Hurt for not getting married man consumed poisonous substance in sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के चंदौसी में परिजनों द्वारा शादी न कराने पर नाराज होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक का उपचार मुरादाबाद के एक अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ के महेंद्र सैनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो पुत्रों की शादी हो चुकी है। जबकि छोटे पुत्र रोहित (22) वर्ष की शादी नहीं हुई है। शनिवार की शाम साढ़े चार बजे करीब युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के बड़े भाई राकेश ने बताया कि उनका छोटा भाई अक्सर शादी करवाने की बात कहता है। जबकि वह कुछ कार्य नहीं करता। उससे कहते हैं कि जब वह कहीं कार्य करना शुरू कर देगा तो उसकी शादी करा देंगे। 

विज्ञापन

शनिवार को रोहित ने शादी कराने की बात कही थी और इनकार करने से आहत होकर उसने चुपचाप जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed