फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hundred families got electricity after eight and a half hours, electric pole was broken

सौ परिवारों को साढ़े आठ घंटे बाद मिली बिजली, टूट गया था विद्युत पोल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hundred families got electricity after eight and a half hours, electric pole was broken
संभल। शहर में सौ परिवारों को करीब साढ़े आठ घंटे बाद विद्युत आपूर्ति मिल सकी। इस बीच भीषण गर्मी में लोग पसीना बहाते रहे। टैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से विद्युत पोल टूट गया था, जिसे साढ़े आठ घंटे बदलने में लग गए। तब जाकर बिजली सुचारू रुप से चालू हो सकी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कोटपूर्वी में सरथल चौकी से थोड़ी आगे विद्युत पोल उस वक्त टूटकर झुक गया जब एक ईंटों से भरी टैक्टर-ट्राली ने साइड मार दी। खंभा टूटकर नीचे लटक गया। बड़ा हादसा होने से बचा।
विज्ञापन

गनीमत रही कि विद्युत पोल के टूटते ही बिजली चली गई वरना हादसा हो सकता था। लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों ने मशक्कत कर साढ़े आठ घंटे के बाद नया पोल लगा दिया और लाइन चालू की। जिसके बाद लोगों को आपूर्ति मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed