Sambhal: सिलेंडर लीक होने से शादी के घर में लगी भीषण आग, दूल्हे का बड़ा भाई झुलसा, सीओ अनुज चौधरी बाल-बाल बचे
घटना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दुकान में पेट्रोल या डीजल के ड्रम कैसे रखे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के मौलागढ़ में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे शादी के घर में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। आग ने बाहर बनी दुकान में रखे पेट्रोल या डीजल के ड्रमों को भी चपेट में ले लिया जिससे आग और भड़क गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरा घर धुएं और आग की लपटों से घिर गया। इस दौरान एक के बाद एक हुए कई धमाकों ने आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वहीं, आग बुझाने के प्रयास में दूल्हे का बड़ा भाई झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दुकान में पेट्रोल या डीजल के ड्रम कैसे रखे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भी मौका मुआयना किया है। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं सीओ अनुज चौधरी भी बाल-बाल बच गए। जिस समय वह डंडा लेकर दुकान के गेट पर चेक कर रहे थे, तभी आग भड़क उठी थी।
मौलागढ़ के शिव मंदिर रोड निवासी राजेश कुमार गौतम पुत्र स्व. बृजनंदन गौतम की घर के बाहर ही जनरल स्टोर की दुकान है। घर में उनके छोटे बेटे कुलदीप की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को बरात जानी थी। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब हल्दी की रस्म के बाद घर में मंडप की तैयारी चल रही थी। रसोई में गैस चूल्हे पर खाना भी बनाया जा रहा था। उसी समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग आग पकड़ ली। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरातफरी मच गई। आग लगातार फैलती जा रही थी। जिससे घर के सभी लोग दौड़ कर घर से बाहर आ गए। शोर शराबा सुन कर पास पड़ोस के लोग आ गए और भीड़ लग गई। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते। आग ने घर के बाहर बनी दुकान में रखे पेट्रोल या डीजल के ड्रमों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग और विकराल रूप ले लिया।
काले धुएं के साथ आग की लपटें दुकान से बाहर आने लगीं। इसी बीच सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। लोगों ने पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आग बुझाने की कोशिश में कुलदीप का बड़ा भाई विवेक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक के बाद एक ड्रम में धमाके होते रहे और आग और फैलती गई। सूचना पाकर आधा घंटे बाद दमकल और पुलिस भी पहुंच गई। दमकल ने पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि दमकल के भी पसीने छूट गए। बहजोई और संभल से भी दमकल बुलानी पड़ी। एक हिस्से में आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने दुकान का शटर काटकर उसमें सुलग रही आग को भी बुझाया। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिवार वालों का कहना है कि आग से घर में रखा काफी सामान जल कर राख हो गया। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
नकली पेट्रोल व डीजल बनाने के शक में जांच शुरू
राजेश कुमार गौतम के घर में लगी आग पेट्रोल या डीजल के ड्रमों से आग और भी विकराल हो गई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास भी फैल सकती थी। वहीं राजेश कुमार गुप्ता के मकान में बनी दुकान में पेट्रोल व डीजल से भरे ड्रम क्यों रखे थे। कहीं नकली पेट्रोल व डीजल बनाने का अवैध कारोबार तो नहीं चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सप्लाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे हैं। इतना ही नहीं ये भी बताया जा रहा है कि राजेश पहले जिस पेट्रोल पंप पर कार्य करते थे वहां भी पेट्रोल व डीजल के सैंपल लिए गए हैं। सप्लाई इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि जब तक वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझ चुकी थी। जमीन पर जो ज्वलनशील तरल पदार्थ पड़ा था। उसके तीन बोतलों में सैंपल लिए हैं। साथ ही बहजोई रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप से भी पेट्रोल व डीजल के सैंपल लिए हैं। जिन्हें सील बंद किया गया है। सभी सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुरादाबाद भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने भी किया आग की घटना का मौका मुआयना
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भी मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। घटना की जानकारी ली। साथ ही घर में बनी दुकान में पेट्रोल या डीजल के ड्रम कैसे रखे थे। इसकी जांच करने के आदेश दिए दिए।
बाल-बाल बचे सीओ अनुज चौधरी और पुलिस कर्मी
जिस समय राजेश कुमार गोयल के घर के बाहर दुकान में पेट्रोल या डीजल के ड्रमों में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया गया था। तभी सीओ अनुज चौधरी डंडा लेकर दुकान के गेट पर चेक कर रहे थे। उसी समय अचानक से आग भड़क गई। आग का गुबार बाहर की ओर आया। जिससे सीओ पीछे की ओर दौड़े और बाल-बाल बच गए। वहीं साथ खड़े पुलिस कर्मी भी बाल-बाल बचे। इस दौरान कई मीडिया कर्मी भी बाल-बाल बचे।