{"_id":"5a1dbfe54f1c1b86698be69c","slug":"ht-laine-tutne-se-do-majduron-ki-mout","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो भट्ठा मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो भट्ठा मजदूरों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
संभल के गांव में दो मजदूरों की मौत के बाद जानकारी लेते पुलिस कर्मी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के स्थित ऐंचवाड़ा डींगर के पास मंगलवार को शाम हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार ईंट भट्ठा मजदूर और रसोइये की मौत हो गई। इनकी बाइक फुंक गई। हादसे में शरीर बुरी तरह झुलस गया। दोनो की मौके पर ही मौत हुई। हादसे की खबर मिली तो आसपस के गांवों के लोग एकत्र हो गए पर बिजली विभाग के देर रात्रि तक कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा था। अलबत्ता हादसे की सूचना के बाद लाइन पर करेंट बंद कर दिया गया था।
थाना क्षेत्र के गांव माडली समसपुर स्थित ईंट भटठे पर रेवत यादव निवासी गांव सैंडा की मिलक थाना हयातनगर रसोइया था जबकि रामकिशोर निवासी गांव हसनपुर मजदूरी करता था। मंगलवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे दोनों बाइक पर सवार होकर गांव ऐंचवाड़ा डींगर में कुछ सामान लेने के लिए गए थे। वापस लौटते वक्त माडली समसपुर-संभल मार्ग पर अचानक हाइटेंशन तार टूटकर दोनों के ऊपर गिर गया। हाइटेंशन लाइन अमरोहा जिले में लगने वाले रम्पुरा बिजलीघर से गांव सेबड़ा जसरथ नगला की तरफ जा रही है।
तार में प्रवाहित करेंट से रेवत यादव और रामकिशोर बुरी तरह झुलस गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच तार के जरिए बराबर में पड़े कबाड़े में भी आग लग गई। बाइक भी जलने लगी। इस बीच गन्ने की ईख में भी आग लगती देखकर पास में ही एक घर में मौजूद ग्रामीणों ने सूचना पर दूसरे ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मजदूरों के शवों की हालत खराब थी। बाइक भी जल रही थी। ग्रामीणों ने गांव माडली समसपुर के ग्रामीणों को सूचना दी। इस तरह से करीब पौन घंटे बाद गांव माडली समसपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
देर रात तहसीलदार संभल करम सिंह चौहान और नखासा के थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र को हादसे की सूचना दी गई। एसएसआई ब्रजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के लिए भिजवा दिया। वहीं तहसीलदार ने कहा कि जानकारी की जा रही है। नियमानुसार जो संभव होगा उसके मुताबिक आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
पीड़ित परिवारों को बिजली विभाग मुआवजा दिलाए
संभल। जिन लोगों की मौत हुई है उन्हें बिजली विभाग मुआवजा दिलाए। यह मांग भाकियू के जिला महामंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि हादसे के कारण की जांच होनी चाहिए। जिले में जहां कहीं भी जर्जर बिजली लाइनें हैं वहां पर तार बदलवाए जाएं ताकि और हादसे न हों।