{"_id":"6aad995d6ce9354171059dfd","slug":"hospital-operator-backs-off-police-issue-challans-to-two-individuals-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-140681-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अस्पताल संचालक ने खींचे कदम, पुलिस ने दो का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अस्पताल संचालक ने खींचे कदम, पुलिस ने दो का किया चालान
Sat, 19 Sep 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के यशोदा चौराहे पर स्थित डीएसआर अस्पताल में बृहस्पतिवार की देररात की गई तोड़फोड़ मामले में संचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों में से दो लोगों के शांतिभंग में चालान किए हैं।
बृहस्पतिवार की रात डॉ. शाने रब के अस्पताल में अमरोहा के उझारी निवासी शाजिया (44) को भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान हालत बिगड़ी तो उन्होंने रेफर कर दिया था। रेफर के बाद महिला की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजन अस्पताल पहुंचे और तोड़फोड़ के साथ अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोग हिरासत में लिए थे।
शुक्रवार को अस्पताल संचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया गया। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि शांतिभंग की आशंका में अमरोहा के उझारी निवासी राशिद और मुदस्सिर का चालान किया गया है। मालूम हो तोड़फोड़ और मारपीट करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।