फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   home guard death in road accident

ड्यूटी से घर लौटते समय होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
home guard death in road accident
संभल। चंदौसी मार्ग स्थित टांडा में ड्यूटी कर घर लौट रहे होमगार्ड की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली निवासी 45 वर्षीय लोकेश गिरी होमगार्ड थे। परिजनों के मुताबिक उनकी ड्यूटी शाम 4 बजे से सुबह 8 बजे तक अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थी। रविवार की सुबह रोज की तरह वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही टांडा पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की जानकारी टांडा चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ब्रजबाला का रो-रोकर बुरा हाल है। होमगार्ड लोकेश के बड़े भाई भूरे गिरी ने बताया कि वह रोजाना अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ड्यूटी पर जाते थे। रविवार सुबह ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में संभल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed