{"_id":"605f8fd28ebc3e59220c625d","slug":"holika-dahan-today-sambhal-news-mbd384498449","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सार्वजनिक स्थानों पर सजी होलिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सार्वजनिक स्थानों पर सजी होलिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/चंदौसी। जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर होलिका सज गई है। होलिका पूजन के बाद होलिका दहन होगा। होलिका दहन के लिए लोग तैयार हैं। शहरी क्षेत्र में शनिवार को शाम तक लोगों ने गन्ने और गेहूं की बाली की खरीदारी की।
गांवों में भी लोग अपने खेत से गन्ना और गेहूं की बाली लाए क्योंकि क्योंकि होलिका दहन के समय गन्ने पर गेहूं की बाली बांधकर होलिका में भूनने की परंपरा है। इस बीच गवां से शास्त्री हरीशंकर शर्मा ने बताया कि रविवार को दोपहर 1.51 बजे से 4.00 बजे तक होली का पूजन होगा।
रजपुरा से शिवभक्त शर्मा ने बताया कि होलिका दहन की तैयारी हो गई है। होलिकादहन सोमवार को सुबह पांच बजे होगा। जबकि संभल और चंदौसी में रविवार को होलिका दहन होगा। पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा बनाए रखने के लिए एहतियाती तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
जिले में 865 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
पुलिस और प्रशासन इसमें 54 स्थानों को संवेदनशील माना है। अतीत की घटनाओँ को देखते हुए एहतियाती तौर पर पुलिस और प्रशासन सतर्क है। अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी बुलाई गई है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि जिले में होलिका दहन के लिए पुलिस अपने सुरक्षा प्लान पर अमल करेगी क्योंकि पंचायत चुनाव सिर पर हैं। इसलिए किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति बवाल करता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी।