{"_id":"615a08478ebc3e28945355de","slug":"high-speed-tempo-hit-bike-rider-condition-critical-chandausi-news-mbd404889295","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर काली मंदिर के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो चालक घायल को नेहरू चौक स्थित निजी नर्सिंग होम के गेट पर छोड़ फरार हो गया।
जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव बिचोला निवासी हरिशंकर उर्फ गोपाली बाइक से गाजियाबाद से अपने घर लौट रहा था। तभी आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर काली मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टेंपो चालक घायल को नेहरू चौक स्थित निजी नर्सिंगहोम के गेट पर लेकर पहुंचा और उसे वहीं छोड़ फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल से पूछताछ कर उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि हरिशंकर गाजियाबाद में कार्य करता है। रविवार को वह गाजियाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था।