{"_id":"6473aaf04586c25ad3073374","slug":"hello-i-am-calling-from-lucknow-put-five-thousand-rupees-and-i-will-send-the-amount-for-the-accommodation-sambhal-news-c-15-1-158348-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हेलो....मैं लखनऊ से बोल रहा हूं, पांच हजार रुपये डालो तो भिजवा दूंगा आवास की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हेलो....मैं लखनऊ से बोल रहा हूं, पांच हजार रुपये डालो तो भिजवा दूंगा आवास की धनराशि
विज्ञापन
जनेटा/चंदौसी। क्षेत्र के गांव जनेटा निवासी युवक से साइबर ठग ने आवास योजना के नाम पर पांच हजार रुपये ठगी कर ली। ठग ने कॉल करके स्वयं को लखनऊ समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि प्रधान व सचिव उसका नाम सूची से कटवाना चाहते हैं। पांच हजार रुपये खाते में डालो, मैं आपके खाते में आवास निर्माण की धनराशि आपके खाते में भिजवा दूंगा।
पैसे खाते में न होने पर दोबारा संपर्क किया, तो ठग ने फिर से पैसों की डिमांड कर दी। इसके बाद ठगी का एहसास हुआ। चंदौसी क्षेत्र के गांव जनेटा निवासी रिंकू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार को रिंकू के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने स्वयं को लखनऊ समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि तुमने आवास के लिए जो आवेदन किया था। उसमें तुम्हारे आवास की धनराशि तीन लाख 12 हजार रुपये तुम्हारे खाते में डाले जाएंगे।
प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने होंगे। साइबर ठग ने रिंकू से ग्राम प्रधान और सचिव का नाम लेकर कहा कि ये तुम्हारे आवास कटवाना चाहते हैं। तुम्हारा विरोध कर रहे हैं। तुम पांच हजार रुपये खाते में डलवा दो। हम लखनऊ से तुम्हारे आवास की धनराशि तुम्हारे बैंक खाते में ट्रांसफर कर देंगे। साथ ही कहा कि किसी से बताना मत की किस काम के लिए रुपये डलवा रहे हो। वरना आपका आवास कैंसिल हो जायेगा। रिंकू ने ठग के बताए हुए नंबर पर ऑनलाइन पांच हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए। ठग ने कहा कि दो घंटे में तुम्हारे खाते में आवास की रकम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
जब शाम तक खाते में रकम नहीं आई तो रिंकू ने दोबारा उसी नंबर पर संपर्क किया। जिस पर ठग ने कहा कि 16 हजार रुपये ओर डालो। तब तुम्हारे खाते में तीन लाख 12 हजार रुपये आएंगे। मना करने पर वह गाली देने लगा और कहा कि अब संपर्क मत करना। रिंकू ने 1076 पर अपने साथ ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है।