फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Heat wave wreaks havoc in Chandausi too, streets deserted

Sambhal News: चंदाैसी में भी गर्मी का कहर, गलियों में सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Heat wave wreaks havoc in Chandausi too, streets deserted
चंदौसी। भीषण गर्मी लगातार परवान चढ़ रही है। बृहस्पतिवार को भी तेज धूप में घर से निकलना दुश्वार हो गया। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। दोपहर में तो आलम ये रहा कि शहर की गलियों में ही सन्नाटा देखने को नहीं मिला। रोडवेज बस स्टैंड पर भी इक्का-दुक्का यात्री ही मिले। बसें खाली खड़ी नजर आईं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तेज धूप में घर से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद धूप और तेज हो गई। महिलाएं व युवतियां सिर व मुंह पर कपड़ा बांध कर घर से निकलीं तो वहीं बाइकों सफर करते समय लोग गमछा बांधे दिखाई दिए। इतना ही नहीं ठंड से बचने के लिए लोग शीतल पेय लेते रहे। जूस आदि की दुकानों पर भीड़-भाड़ देखने को मिली। रोडवेज बस स्टैंड पर भी दोपहर में सन्नाटा पसरा दिखा। यहां दिल्ली, मुरादाबाद व बदायूं आदि स्थानों को जाने वाली बसें तो खड़ी थीं, लेकिन यात्री नजर नहीं आए। रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी राजू यादव ने बताया कि गर्मी के चलते बसों में यात्रियों की संख्या आधी से भी कम हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed