{"_id":"69c19521efd01c24a20c35e9","slug":"health-deteriorates-after-rain-patients-with-skin-diseases-increase-sambhal-news-c-204-1-chn1001-127886-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बारिश के बाद बिगड़ी सेहत, त्वचा रोगों के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बारिश के बाद बिगड़ी सेहत, त्वचा रोगों के मरीज बढ़े
विज्ञापन
चंदौसी। मार्च के अंतिम दिनों में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। बीते तीन-चार दिनों से हो रही हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद त्वचा संबंधी बीमारियों के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।
सीएचसी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज खुजली, दाद और एलर्जी जैसी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। मौसम में बढ़ी नमी के कारण त्वचा पर रैशेज, खुजली और संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन मरीजों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं।
सीएचसी में त्वचा रोग विशेषज्ञ की कमी के चलते सामान्य मरीजों का इलाज अन्य चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है, जबकि गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को सीएचसी में कुल 1047 मरीजों की ओपीडी हुई, जिनमें सर्दी-खांसी, बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज भी शामिल रहे। वहीं, करीब 60 से 70 मरीज त्वचा रोग से संबंधित समस्याओं के साथ पहुंचे।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में नमी बढ़ने, गीले कपड़े पहनने और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण इस समय त्वचा रोग तेजी से फैलते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि नियमित रूप से स्नान करें, शरीर को साफ और सूखा रखें, बारिश में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें और किसी भी समस्या पर लापरवाही न बरतते हुए चिकित्सक से परामर्श लें।