{"_id":"65567a364776ee7c8a024c39","slug":"he-was-troubled-by-his-wifes-illness-so-he-murdered-her-the-accused-husband-was-sent-to-jail-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-4992-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौनक हत्याकांड: पत्नी की बीमारी से था परेशान, गला रेत कर मार डाला, संभल पुलिस ने आरोपी पति भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौनक हत्याकांड: पत्नी की बीमारी से था परेशान, गला रेत कर मार डाला, संभल पुलिस ने आरोपी पति भेजा जेल
Fri, 17 Nov 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:53 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी लंबे समय से बीमार थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
संभल पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी रौनक (26) की हत्या पति ने बीमारी से परेशान होकर की थी। इसका खुलासा आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में किया है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी जादू टोना की शिकार थी इसलिए वह खुद भी जान देने का प्रयास कर चुकी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। मालूम हो सोमवार की सुबह 11 बजे रौनक का गला रेता हुआ शव मिला था। पति और उसके परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस की छानबीन में हत्या का मामला प्रतीत हुआ। इसके चलते शव पोस्टमार्टम के भेजा गया।
विज्ञापन
महिला के भाई अमरोहा के आदमपुर निवासी नफीस ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। चाकू भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन