फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   He was sexually abusing a woman for last three years

Sambhal News: तीन साल से कर रहा था महिला का शारीरिक शोषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
He was sexually abusing a woman for last three years
चंदौसी(संभल)। हिंदू नाम बता कर मुस्लिम युवक ने अलीगढ़ की शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और गांव मौलागढ़ में किराये के मकान में तीन साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी के भाई पर भी जबरन शारीरिक शोषण करने का आरोप है। युवक के मुस्लिम होने की जानकारी होने पर महिला राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष कौशल किशोर वंदेमारम्, पप्पू इंकलाब, रजत बजरंगी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी युवक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अलीगढ़ की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का निधन हो गया है। उसके दो बेटे हैं। तीन साल पहले थाना बनियाठेर के गांव औरंगपुर सिलैटा के नईम खां नामक युवक नईम ने फेसबुक पर अपनी असली पहचान छिपाकर अभी नाम से आईडी बना रखी थी। फेसबुक पर ही उसकी युवक से बातचीत होने लगी। प्रेम प्रसंग हो गया। तीन साल पहले वह शादी के उद्देश्य से ससुराल छोड़ कर अपने दोनों बच्चों के साथ गांव मौलागढ़ में किराये के मकान में रहने लगी। शादी की बात भी फेसबुक पर हुई थी।
विज्ञापन

धीरे-धीरे उसे युवक के असली नाम का पता चला तो उसने खुद को ठगा सा महसूस किया। पीड़िता का कहना है कि युवक की असल पहचान सामने आने पर उसने खुद को युवक से बचाने का प्रयास किया तो आरोप है कि युवक ने उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इतना ही नहीं युवक ने अपने भाई से भी जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद युवक ने कहा कि तुम उसके साथ ऐसे ही रहो। बाद में वह पीड़िता के साथ शादी कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह 26 अप्रैल को युवक ने उसे अपने गांव बुलाया और दुष्कर्म किया। उसके भाई ने भी दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed