फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hariyali teej

तीज के रंग में रंगी महिलाओं ने गाए गीत-मल्हार

Mon, 08 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 08 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
hariyali teej
हरियाली तीज
बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोलह श्रंगार में सजी धजीं महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब चंदौसी पूर्वांचल ने रामबाग रोड स्थित किड्जी स्कूल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया।

अध्यक्ष संगीता भार्गव और सचिव सुबोध गुप्ता ने शुभारंभ किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी दी गईं। हर तरफ उत्साह और उल्लास का नजारा दिखा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज धज कर झूला झूलकर मस्ती की। सावन के गीत गाए। मल्हारों की भी धूम रही।

डा. राकेश चौधरी, पुनीत चौधरी, राजीव कृष्णा, विकास अग्रवाल, वीरेश अग्रवाल, एसएस लाल, संजीव गुप्ता, नीलेष ऐरन, पवन वार्ष्णेय, अश्वनि सक्सेना, विशाल अग्रवाल, डा. सौरभ, राकेश धूरा, अशोक अरोरा, ऋषि साहनी, हरीश अग्रवाल, दीप गोयल, नीरज चौधरी, मंजुला गुप्ता, रागिनी सक्सेना, रश्मि गुप्ता, मोनिका चौधरी, रीना चौधरी, डा.सुधा चौधरी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन



इनरव्हील क्लब ऑफ चंदौसी सिटी स्टार ने तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। रूपाली, वंदना, उपमा, पायल, स्वाति, शालिनी, ऋचा, स्वाति मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में डा. सुधा चौधरी, पदमा भार्गव और सीता अग्रवाल मौजूद रहीं। जायंटस ग्रुप आफ चंदौसी वूमेन इरा ने सुभाष रोड पर तीजोत्सव मनाया। हरियाली के प्रतीक त्यौहार पर वृक्षारोपण किया। शुभा, पूजा किशोर, स्वाति, शुभ्रा, नीतू, अलका, गार्गी, हेमा, संध्या, पारुल, निमिषा, मोनिका, ज्योति, अंजलि, अंशु, एकता, राधिका, वंशिका, भावना, मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जायंट ग्रुप आफ चंदौसी प्राइड के तत्वावधान में तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

डांस की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से समां बांध दिया। अमित ऐरन, राहुल अग्रवाल, अंकति जैन, सुधांशु, पराग अग्रवाल, सौम्य अग्रवाल, लोकेश वार्ष्णेय, मनोज गोयल, डा. कपिल, डा. संतोष पटेल, डा. विपुल गोयल, साक्षी ऐरन, ज्योति जैन, लीना रुस्तगी, डा. निशा गोयल, ऋचा अग्रवाल, निधि पटेल, डा. प्रियंका गुप्ता, सोनल अग्रवाल, ऋषि अरोरा मौजूद रहे। जायंटस ग्रुप आफ चंदौसी सखी सहेली के तत्वावधान में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में तीजोत्सव का आयोजन हुआ।

मल्हारों और सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। गेम्स में रेखा अग्रवाल ने बाजी मारी। कल्पना वार्ष्णेय को तीज क्वीन चुना गया। भावना गुप्ता, मधुपमा वार्ष्णेय, मोहिनी गुप्ता, सीमा वर्मा, पुष्पा वर्मा, पूनम चौधरी, छवि, लक्ष्मी सिंधी, कोमल अग्रवाल, देवकली, मनोरमा, संगीता रहीं। 


सारिका वर्मा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
संभल। रोटरी क्लब संभल मिड टाउन की ओर से शनिवार को विक्रम पैलेस में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सारिका वर्मा को तीज क्वीन चुना गया। अंकिता गर्ग ने मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम तथा अदिति गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अध्यक्षता निधि सक्सेना ने तथा संचालन स्वाति रस्तोगी ने किया। शालिनी सिंह, नेहा अग्रवाल, पारूल सिंघल, गरिमा गोयल, नेहा मलय,निधि रस्तोगी, नम्रता वर्मा,नम्रता रस्तोगी, ललिता अग्रवाल, सारिका वर्मा,रेशू गोयल, श्वेता गंभीर, पिंकी भंडूला, राशि गर्ग, डिंपल रस्तोगी, नितिज्ञा, रिया आर्य ने सहभागिता की। इस मौके पर वन मिनट गेम्स, हाउजी,तीज डांस का आयोजन भी किया गया।

हरियाली तीज पर दिखा महिलाओं का उत्साह,नृत्य किया
संभल(ब्यूरो)। हरियाली तीज पर शनिवार को महिलाओं ने उत्साह दिखाया। ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में कल्पना भटनागर को तीज क्वीन चुना गया। वाणी शर्मा रनर अप रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत माता पार्वती के चित्र की आरती से हुई। इसके बाद सावन के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस अवसर पर चंद्रेश आर्य,सीमा आर्य, सीमा वत्स,विजय वहादुर सक्सेना, कल्पना भटनागर, नेहर रस्तोगी, मोनिका, अनीता वर्मा, बंदना सैनी, आलिया परवीन, आयुषी गुप्ता, किरन प्रजापति, स्वाति माथुर, निधि माथुर,नीतू त्यागी, रागनी भटनागर की भागीदारी रही। गायत्री महिला मंडल ने तीजोत्सव पर कीर्तन किया।


महागौरी की पूजा की गई। तीज क्वीन का खिताव आशा आर्या को मिला। जबकि सरिता आर्य रनर अप रहीं। तीजोत्सव में सीमा आर्या, रिया आर्या, आशा आर्या, मोनिका सिंघल, चंचल, रेनू चाहल, प्रतिज्ञा, अल्पना वार्ष्णेय,मंजू, मंजूषा आदि ने भाग लिया। अध्यक्षता मोनिका सिंघल ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed