फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Haj pilgrimage will be allowed only on the certificate of taking both doses of corona vaccine

कोरोना की दोनों डोज लगने के प्रमाण पत्र से ही मिलेगी हज यात्रा की अनुमति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Haj pilgrimage will be allowed only on the certificate of taking both doses of corona vaccine
संभल। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को कोविड-19 के चलते ऑनलाइन स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही छह माह के भीतर किसी भी बीमारी से ग्रसित होकर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी देना भी अनिवार्य किया है। इसी के साथ वैक्सीन लगवाने के बाद ही हज यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। राज्य हज कमेटी ने यह दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित राज्य हज कमेटी की ओर से जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि इस साल दुनिया भर से 60000 लोग ही हज कर सकेंगे। इसमें 15000 सऊदी अरब के होंगे जबकि अन्य देशों से 45000 लोगों को ही हज की अनुमति दी गई है। खास बात यह है कि हज अथवा उमरा की अनुमति उसी जायरीन को दी जाएगी, जिसने कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों और वैक्सीन लगने का प्रमाण पत्र हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड किया हो।
विज्ञापन

हज यात्री को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। साल 2021 में हज यात्रा पर जाने के लिए 18 से 60 वर्ष की आयु तय की गई है। आयु अधिक अथवा कम होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। संभल के हज ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज मौलाना मोहम्मद मियां कासमी ने बताया कि हज पर जाने वाले लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र और कोरोना वैक्सीन का प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड करें। ताकि किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। किसी भी समस्या के लिए मदरसा सिराजुल उलूम हिलाली सराय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed