फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hadse men maut

सड़क हादसों में तीन की गई जान

Fri, 05 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 05 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे लौटते वक्त गांव अफजलपुर डरौली के रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव सरथल निवासी ओमप्रकाश (42) पुत्र ज्ञानी, अपनी पत्नी संतोष (40) और बेटे तिरमल (20) के साथ राजघाट चाचा की अस्थियां विर्सजन करने राजघाट गए थे। राजघाट में अस्थि विर्सजन करने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अफजलपुर डरौली के नजदीक रोडवेज बस की चपेट में आने के बाद हादसा हो गया। बाइक चालक तिरमल की मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश ने एंबुलेंस में अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। संतोष पत्नी ओमप्रकाश गंभीर घायल हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर बनियाठेर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शव काे पीएम को भेजने की तैयारी में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, दो घायल
बहजोई(ब्यूरो)। फरीदपुर चौराहे के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, ग्रामीणों का कहना था कि यदि नेत्रपाल के हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच जाती।



थाना हयातनगर के गांव खिरनी निवासी करीब 40 वर्षीय किसान नेत्रपाल पुत्र केसरी अपनी भांजी गुड्डो पत्नी सोमवीर निवासी घोंसली वाहन थाना गुन्नौर और लालू यादव पुत्र रामप्रसाद निवासी रसूलपुर धतरा थाना हयातनगर के साथ बाइक से गुन्नौर से खिरनी जा रहे थे। साथ में डेढ़ साल का मासूम सूरज पुत्र सोमवीर भी था। अपराह्न करीब चार बजे फरीदपुर चौराहे के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।  नेत्रपाल ने दम तोड़ दिया। हादसे पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed