{"_id":"5dd58ea68ebc3e550265a235","slug":"haddi-singh-product-will-be-recognized-all-the-world-sambhal-news-mbd329973185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी-सींग से तैयार उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डी-सींग से तैयार उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाएंगे
विज्ञापन
संभल के सरायतरीन में ऐसे हस्तशिल्प उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। हड्डी सींग उत्पादों की वैश्विक पहचान के लिए ज्योग्राफिकल आईडेंडीफिकेशन नंबर मिलेगा। इसके लिए उद्यमियों की पैरवी चल रही है। उद्योग विभाग भी इसमें सहयोगी है। इस बीच उत्पादों की वैश्विक पहचान और उससे संबंधित पेटेंट कराने के नियमों को लेकर कार्यशालाकराई जा रही है। कैसे उद्यमियों और कारीगरों को वैश्विक पहचान और अपनी आकर्षक डिजाइन का लाभ मिल सकता है? अब इस विषय पर संभल के हयातनगर स्थित रॉयल पैलेस में 22 नवंबर को दोपहर एक बजे से कार्यशाला होगी, जिसमें दिल्ली से विशेषज्ञ आएंगे।
कार्यशाला का आयोजन आगरा स्थित सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के कार्यालय ने किया है। इसमें भागीदारी करने वाले उद्यमियों को अपने उत्पाद विदेशों तक भेजने का आसान तरीका समझने के मिल सकेगा।
इसलिए हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने इस आयोजन में सहयोग देना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर उद्यम प्रोत्साहन विभाग के उपायुक्त अमित मोहन मिश्रा आएंगे।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता के तौर पर बौद्धिक संपदा अधिकार एवं प्रबंधन सेल के सहायक प्रबंधक शुभम इंस्ट्रेवाल होंगे। श्री इंस्ट्रेवाल भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन संचालित बौद्धिक संपदा अधिकार एवं प्रबंधन सेल में सेवारत हैं।
संभल से वैश्विक पहचान के लिए नंबर आवंटित कराने के संबंध में हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन पैरवी कर रही है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन किया जा चुका हैै।