फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Had reached Hungary felt safe

हंगरी पहुंच किया था सुरक्षित महसूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Had reached Hungary felt safe
चंदौसी बदायूं रोड पर परिजनों के साथ खुशी व्यक्त करते यूक्रेन से लौटी छात्रा सुचारू सिंह। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। यूक्रेन के शहर पोल्टावा में एमबीबीएस कर रही छात्रा मंगलवार को अपने घर लौट आई। छात्रा के घर पहुंचने पर परिजन भावुक हो गए।
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थिति आईटीआई के सामने निवासी पुष्पेंद्र सिंह कानूनगो की पुत्री सुचारू सिंह यूक्रेन के पोल्टावा शहर में पोल्टावा स्टेट मेडिकल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की चतुर्थ वर्ष की छात्रा हैं। मंगलवार को घर पहुंचीं सुचारू सिंह ने परिजनों को वहां के हालात बताए। कहा कि युद्ध के दौरान छात्रावास के बेसमेंट में रहे थे। मेरे बैच के 35 छात्र-छात्राएं निजी खर्चे पर बस द्वारा 27 फरवरी की रात रोमानिया के लिए रवाना हुए थे। बीच रास्ते में पहुंचने पर जानकारी हुई कि रोमानिया का बार्डर बंद है तो सभी छात्र-छात्राएं बस से ही हंगरी रवाना हो गए थे। बताया कि 44 घंटे का सफर तय करने के बाद विद्यार्थी रोमानिया पहुंचे। यहां भारतीय दूतावास के अधिकारी सभी भारतीय छात्र-छात्राओं से मिले और हंगरी के होटल में रुकवाया। वहां बढ़िया भोजन के साथ सभी सुविधाएं दी गईं। इसके बाद चार मार्च की रात 8 बजे फ्लाइट से सभी छात्र-छात्राओं को हंगरी से दिल्ली भेजा गया था। पांच मार्च की सुबह सभी विद्यार्थी दिल्ली पहुंच गए थे।

सुचारू ने बताया कि हंगरी में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के पास पहुंचने पर छात्र-छात्राओं को लगा कि अब वह सुरक्षित हैं। दिल्ली में सुचारू दो दिन अपनी बहन के घर रुकीं। मंगलवार की सुबह घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी का माहौल हो गया। सुचारू का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed