फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gurugram won the final by defeating Moradabad by eight wickets

गुरुग्राम ने मुरादाबाद को आठ विकेट से हराकर जीता फाइनल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gurugram won the final by defeating Moradabad by eight wickets
चंदौसी के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को फाइनल गुरुग्राम व मुरादाबाद के टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुरादाबाद की पूरी टीम 142 रन पर ऑलआउट हो गई। इस लक्ष्य को गुरुग्राम की टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद की टीम के बल्लेबाज नयन गुप्ता ने 40, शिवाय ने 30 रनों का सहयोग किया। गुरुग्राम के गेंदबाज शिवा व मनीष ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 143 रन बनाकर आठ विकेट से फाइनल मुकाबला जीत लिया। इसमें शिवम बंसल ने 95, यशु ने 14 रनों का योगदान दिया। मुरादाबाद के गेंदबाज शिवम मिश्रा व नेगी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी करने पर शिवम बंसल को मैन ऑफ द मैच तथा शिवा सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। विजेता रही गुरुग्राम की टीम को 51 हजार रुपये नकद व ट्राफी तथा उपविजेता रही मुरादाबाद की टीम को 21000 हजार रुपये नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मैन ऑफद सीरीज चुने गए शिवा को 5100 रुपये नकद प्रदान किए गए। मैच में अंपायरिंग अनिल कपूर व पुनीत कुमार ने की। इस दौरान सुशील कुमार लच्छी, कपिल गुप्ता, अखिलेश खिलाड़ी, राम बल्लभ रावत, बदरुद्दीन, सलीम खान, कुश रावत, सुमित कुमार, माधव मिश्र, प्रियांशु यादव, गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे। जबकि मैच के दौरान फाइनल मैच देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed