फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gunshot

शिक्षामित्र ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर घायल

Mon, 01 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 01 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के मिलक दियोराखास अपने ही गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले एक शिक्षामित्र ने मामूली विवाद के बाद  पत्नी को तमंचे से गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया है। घटना शनिवार की रात 10:30 बजे की है। पुलिस ने आरोपी शिक्षा मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। शिक्षामित्र से पूछताछ की जा रही है।



बनियाखेड़ा विकास क्षेत्र के मिलक दियोराखास गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त शिक्षामित्र बलवीर सिंह पुत्र गंगाराम सिंह ने अपनी पत्नी सुरबाला (42) को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद बराबर कमरे में सो रहे सुरबाला के भाई ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




मौके पर बताया गया कि शिक्षामित्र ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी ने विरोध किया तो शिक्षामित्र अपना आपा खो बैठा। उसने तमंचे से अपनी पत्नी पर फायर झोंक दिया। गोली सुरबाला के कान के पास से सिर के अंदर होकर पार हो गई। घटना के बाद बराबर वाले कमरे में सो रहे सुरबाला के बलकरनपुर निवासी भाई बालेंद्र सिंह पुत्र रूम सिंह ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला की हालत नाजुक देखते हुए पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए निजी वाहन से मुरादाबाद भिजवाया है। जहां सुरबाला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। भाई बालेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना के बाद शिक्षामित्र बलवीर सिंह को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बालेंद्र सिंह की तहरीर पर शिक्षामित्र बलवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed