{"_id":"630139d71d25654403564ccf","slug":"gunnaur-tehsil-ranks-fourth-in-the-state-in-the-disposal-of-complaints-chandausi-news-mbd438388977","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में गुन्नौर तहसील प्रदेश में चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में गुन्नौर तहसील प्रदेश में चौथे स्थान पर
विज्ञापन
शासन की मंशानुरूप शिकायतों के निस्तारण में गुन्नौर तहसील को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। शासन की रिपोर्ट के अनुसार तहसील में कोई डिफाल्टर शिकायत नहीं है। सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित अवधि में किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने जनता की हर समस्या के निस्तारण के लिए जन सुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) और सीएम हेल्पलाइन 1076 शुरू की। इसी के माध्यम से जनता की ऑनलाइन शिकायतों का अधिकारी संज्ञान लेकर तत्काल निस्तारण कराते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुड गवर्नेंस के लिए तहसील व थानों पर अपनी नजर बनाए हैं। जन सुनवाई समाधान प्रणाली और सीएम हेल्प लाइन 1076 पर आने वाली शिकायतों का समाधान कराना सरकार की प्राथमिकता में भी है। प्रत्येक माह तहसील स्तर पर आने वाली शिकायतों का फीडबैक शासन स्तर पर लिया जा रहा है। फीडबैक के आधार पर रैंकिंग तैयार की जा रही है। गुन्नौर तहसील को शासन की मंशानुरूप शिकायतों का निस्तारण करने के लिए प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। तहसील स्तर पर शत-प्रतिशत शिकायतों का समाधान निर्धारित अवधि में किया जा रहा है।
शिकायतों के निस्तारण व ओवर ऑल परफॉर्मेंस के आधार पर शासन की ओर से इस माह गुन्नौर तहसील को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। जबकि इससे पिछले माह 20वां स्थान था। इससे हमें और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। अधीनस्थ कर्मी भी तेजी से काम करेंगे। तहसील के टॉप टेन में शामिल होने पर सभी कर्मियों का योगदान है।
विज्ञापन
रामकेश धामा, एसडीएम, गुन्नौर