फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gunnaur CHC becomes referral center, not even female doctor posted

Sambhal News: रेफरल सेंटर बना गुन्नौर सीएचसी, महिला चिकित्सक की भी नहीं तैनाती

Wed, 09 Oct 2024 05:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 09 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Gunnaur CHC becomes referral center, not even female doctor posted
गुन्नौर (संभल)। सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। अधिकांश यहां एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट की तैनाती रहती है। एक्स-रे मशीन भी खराब है। अधिकांश घायलों को रेफर किया जाता है। महिला चिकित्सक की तैनाती न होने से स्टाफ नर्स ही प्रसव कराती है।
विज्ञापन

गुन्नौर सीएचसी में छह डॉक्टर और तीन फार्मासिस्ट के पद हैं। लेकिन वर्तमान में सीएचसी में सिर्फ तीन डॉक्टर ही सीएससी में तैनात हैं। अधिकतर सीएचसी डॉ. अजहर अली व फार्मासिस्ट लक्ष्मी नारायण यादव के हवाले ही रहता है। बाकी डॉक्टर कभी-कभी आते हैं। जबकि अस्पताल पर सर्जन, दांतों व आंखों का कोई भी डॉक्टर नहीं है। जोकि स्वास्थ्य केंद्र पर इन डॉक्टरों का होना बहुत जरूरी है। महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। जिससे स्टाफ नर्स ही नॉर्मल प्रसव कराती है। गंभीर मामलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। हेल्थ एटीएम मशीन भी टेक्नीशियन को जानकारी न होने के कारण एक कमरे में बंद धूल फांक रही है। मैटरनिटी बिंग में लगी लिफ्ट की बंद पड़ी है। जिससे महिला मरीजों को एक से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए सीढि़यों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


पेयजल को भटकते हैं मरीज
सीएचसी में पेयजल व शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। मरीजों को जहां तहां भटकना पड़ता है। शौचालय न होने से महिलाओं को खास तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी के दिनों में पेयजल व्यवस्था न होने से मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--------
पैथोलॉजी लैब पर नहीं होती जांचें
सीएचसी में खून की जांच के लिए पैथोलॉजी लैब भी है। जहां संपूर्ण जांच भी नहीं होतीं। मलेरिया, टाइफाइड, शुगर व ब्लड ग्रुप ही चेक किया जाता है। अन्य जांच के लिए मरीजों को बाहर भेज दिया जाता है। हालांकि रैबीज के टीके लगाए जाते हैं।

--------
गंभीर मामलों में ही मरीजों को रेफर किया जाता है। एक्सरे मशीन कुछ दिन से खराब चल रही है। जिसके लिए कहा गया है। इसके अलावा चिकित्सकों की कमी चल रही है। -डॉ. पंकज सिंह, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed