फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Groom stuck in kanwar jam in Sambhal took eight and a half hours to travel one and a half hours way

दुल्हन करती रही इंतजार: कांवड़ के जाम में फंसा दूल्हा, डेढ़ घंटे के सफर में लगे साढ़े आठ घंटे; भूखे रहे ग्रामीण

Fri, 17 Feb 2023 08:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Feb 2023 08:24 PM IST
सार

बुलंदशहर पुलिस ने रात के समय वाहनों का गुन्नौर (संभल) की ओर आवागमन को रोका था। उसी में पुलिस ने दूल्हे लोकेश शर्मा को बरात सहित वहीं रोक दिया और तीन घंटे रोके रखा। दूल्हा व अन्य परिजन मिन्नतें करते रहे लेकिन पुलिस ने नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
Groom stuck in kanwar jam in Sambhal took eight and a half hours to travel one and a half hours way
दुल्हन भावना को वरमाला डालता दूल्हा लोकेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ क्षेत्र से बरात लेकर जुनावई क्षेत्र के गांव रिवाड़ा में आ रहा दूल्हा कांवड़ के जाम में फंस गया और रात एक बजे बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। डेढ़ घंटे के सफर में साढ़े आठ घंटे लग गए। उधर दुल्हन इंतजार करती रही। दुल्हन पक्ष के लोग पल पल फोन करके बरात की स्थिति की जानकारी लेते रहे। आधी रात के बाद बरात पहुंचने पर सभी ने राहत की सांस ली और शादी की रस्मों को पूरा किया।

विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के रिवाड़ा गांव निवासी बांके लाल शर्मा की बेटी भावना शर्मा की शादी अलीगढ़ क्षेत्र के देवी नगला निवासी लोकेश शर्मा से तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार की शाम करीब छह बजे बरात को गांव रिवाड़ा पहुंचना था। दूल्हा बने लोकेश शर्मा अन्य परिजनों के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे बरात लेकर चल दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमान था कि करीब डेढ़ घंटे में निर्धारित समय तक बरात गांव रिवाड़ा पहुंच जाएगी लेकिन गांव से निकलते ही हाईवे पर आए, तो कांवड़ियों के कारण जाम लगना शुरू हो गया। जाम से जूझते हुए दूल्हा व बरात करीब नौ बजे बुलंदशहर क्षेत्र में नरौरा बैराज पर पहुंचे। 

विज्ञापन

बुलंदशहर पुलिस ने रात के समय वाहनों का गुन्नौर (संभल) की ओर आवागमन को रोका था। उसी में पुलिस ने दूल्हे लोकेश शर्मा को बरात सहित वहीं रोक दिया और तीन घंटे रोके रखा। दूल्हा व अन्य परिजन मिन्नतें करते रहे लेकिन पुलिस ने नहीं छोड़ा। रात करीब पौने 12 बजे पुलिस ने नरौरा बैराज से आगे जाने की अनुमति दी। इसके बाद रात करीब एक बजे बरात गांव रिवाड़ा पहुंची। इस दौरान दुल्हन इंतजार करती रही। दुल्हन के पिता व अन्य परिजन बरातियों से लगातार बात करते पल पल की जानकारी लेते रहे। एक बजे के बाद बरात की चढ़त शुरू हुई और रात करीब 3.30 बजे बरात को खाना मिला। शुक्रवार की दोपहर दो बजे बरात की विदाई कराई गई।

निमंत्रण के बावजूद बरात के इंतजार में दावत से वंचित रह गए ग्रामीण
दुल्हन के चाचा बाबू शर्मा ने बताया कि गांव में बरात खाना खाने के उपरांत ही गांव के लोगों को दावत खिलाने की परंपरा है। गांव में भी शादी की दावत दी गई थी और रिश्तेदार भी आए हुए थे। बरात के इंतजार में अधिकांश लोग लौट गए। रिश्तेदार व अन्य कुछ लोग रात साढ़े तीन बजे तक भूख रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed