फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Green signal for the operation of four pairs of passenger trains on the new year

नए साल पर चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Green signal for the operation of four pairs of passenger trains on the new year
चंदौसी। नववर्ष पर रेलवे बोर्ड ने जनपद में चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी है। रेलवे बोर्ड के फैसले से नागरिकों में खुशी का माहौल है। अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली रूट पर चलने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। संक्रमण को रफ्तार कम होने पर रेलवे बोर्ड ने धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। मगर एक्सप्रेस ट्रेन चलने से गांव-देहात व कस्बे के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब नववर्ष पर रेलवे बोर्ड ने जनपद संभल में चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी है। इन पैसेंजर ट्रेनों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन के बाद रेलवे स्टेशन पर भी रौनक आएगी। साथ ही करीब 1500 से अधिक यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
ट्रेन नंबर--- कहां से कहां तक----- संचालन की तिथि
04332/31-- मुरादाबाद-संभल-मुरादाबाद-- 03-01-22
04365/66-- बरेली-मुरादाबाद-बरेली-- 14-01-22
04394/93-- गजरौला-अलीगढ़-गजरौला-- 01-02-22
04360/59-- ऋषिकेश-चंदौसी-ऋषिकेश --- 01-02-22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed