फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Goods worth six lakh rupees stolen from home; police investigating.

Sambhal News: घर से छह लाख रुपये का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Goods worth six lakh rupees stolen from home; police investigating.
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव गैलुआ में मंगलवार की दोपहर एक घर से नकदी, जेवर और दो मोबाइल सहित छह लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है। विजय सिंह की पत्नी शशी अपनी छोटी बेटी सुगंध के साथ धान की सिंचाई करने गई थीं। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर संदूक व अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर बीस हजार रुपये नकदी, बीस जोड़ी कपड़े और जेवर लेकर फरार हो गए। शशी की बड़ी बेटी सविता के जेवर भी चोरी हो गए, जो शादी के बाद घर पर रखे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मालूम हो हाल ही में शरीफपुर में ट्रैक्टर से बैटरी और एक दर्जन से अधिक नलकूपों से स्टार्टर भी चोरी हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed