{"_id":"674785b223ef2c3b350d2494","slug":"girl-jumps-from-bike-on-speed-breaker-and-falls-dies-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116882-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्पीड ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी युवती, मौत
Thu, 28 Nov 2024 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। मुरादाबाद जिले की मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने पर मुरादाबाद के गांव ओबरी निवासी कमरूल (24) गिरकर घायल हो गई। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मृतका के पिता बाबू ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी गुलशन का निकाह मुरादाबाद जिले के गांव शीलपुर ढकिया में हुआ है। उसके बेटे की की तबीयत खराब होने पर छोटी बेटी कमरूल उसके घर ढकिया गई थी। मंगलवार को बड़ी बेटी गुलशन का देवर राजिद उसकी छोटी बेटी कमरूल को घर छोड़ने के लिए बाइक से आ रहा था। मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र में बाइक स्पीड ब्रेकर से बाइक उछली तो बेटी गिरकर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार की शाम पांच बजे उसकी मौत हो गई। संवाद