फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने भी इस तरह की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में परिजनों को पता चला, तो उस पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद भी युवती नहीं मानी। पिता को पता चला, तो सोमवार की सुबह उसके पिता ने डांट दिया। सोमवार की रात्रि पिता सिंचाई करने के लिए जंगल में चले गए।
विज्ञापन

परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोये हुए थे। युवती कमरे में सोने चली गई। मंगलवार की सुबह युवती का भाई कमरे में मोबाइल चार्जिंग करने के लिए आया, तो युवक कमरे में घुसा, तो उसकी बहन का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। परिजनों ने रात में ही गांव के श्मशान में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। हयातनगर थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि इस तरह की जानकारी उनके संज्ञान में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed