फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   girl death in road accident

सड़क हादसे में किशोरी की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
girl death in road accident
रीना का फाइल फोटो। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। चंदौसी-बदायूं रोड स्थित संत निरंकारी भवन के पास टाटा 407 ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार किशोरी की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुुआ था। पुलिस ने टाटा 407 को कब्जे में चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

हयात नगर थाने के गांव चिरौली भवन निवासी रिजवान यहां कोतवाली के मोहल्ला लक्ष्मनगंज में किराये पर रहता है। उसकी ससुराल जनपद बदायूं के कस्बा व थाना फैजगंज बेहटा में है। चार दिन पूर्व रिजवान की साली रीना (16) पुत्री भूरे खां यहां उसके पास आई हुई थी। शुक्रवार की सुबह रिजवान बाइक से साली रीना को छोड़ने उसके गांव जा रहा था। जब चंदौसी-बदायूं मार्ग स्थित संत निरंकारी भवन के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही टाटा 407 ने टक्कर मार दी। चालक टक्कर मारकर टाटा 407 को वहां से भगा ले गया।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बाइक पर सवार किशोरी रीना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और भाग रही टाटा 407 को फैजगंज बेहटा पुलिस को सूचना की। पुलिस चालक व वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस रीना के शव को सरकारी अस्पताल ले आई। कुछ देर बाद फैजगंज बेहटा से रीना के परिजन अस्पताल आ गए। जिनमें कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां हरमूनन समेत सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed