फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl ate insecticide after boyfriend refused to marry

प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती ने खाया कीटनाशक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Girl ate insecticide after boyfriend refused to marry
प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि गांव निवासी युवक से पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बना चुका है। अब वह गर्भवती हो गई है। युवती ने बताया कि मंगलवार को प्रेमी को गर्भवती होने की जानकारी दी थी और शादी करने के लिए कहा था। प्रेमी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखा कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे हालत बिगड़ गई। नखासा थाने के एसएसआई राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि युवती पक्ष की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed