फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gen-G won the Under-19 cricket title

Sambhal News: जेन-जी ने जीता अंडर-19 क्रिकेट का खिताब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Gen-G won the Under-19 cricket title
मुरादाबाद। जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब नेक्स्ट जेनरेशन (जेन-जी) ने अपने नाम किया है। नेक्स्टजेनरेशन ने खिताबी मुकाबले में आरएसडी क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। विजेता एवं उपविजेता टीम को जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।सोनकपुर स्टेडियम में शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आरएसडी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी ने महज 14.2 ओवर में तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में नेक्स्ट जेनरेशन के शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में रोहित, चंद्र प्रकाश, आशू, मो. शारिक, विशाल, प्रसून, विशाल व कृष्णा ने अंपायरिंग और स्कोरिंग की। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव अजय पाठक, धीरज कुमार, मो. आसिफ, ललिता चौहान, गोविंद यादव, राम कृपाल, अंकित अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

00


इन्हें मिला पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज - यश व्यास (नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज - अभिमन्यु (नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी)
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - असद (आरएसडी एकेडमी)


स्कोर कार्ड
आरएसडी एकेडमीः 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
अर्जुन गुप्ता कै. शिवम बो. आमोघ - 35 - 34 - 1/1
जतिन पाल बो. अभिमन्यु - 9 - 14 - 1/0
शम्स अली खान कै. अभिमन्यु बो. जतिन - 6 - 7 - 1/0
दिव्यांश धवन कै. अभिमन्यु बो. यथार्थ - 16 - 23 - 0/0
आदित्य गुप्ता रन आउट गोविंद/कैफ - 1 - 2 - 0/0
सीपी सिंह (क) बो. आमोघ - 32 - 20 - 5/0
साहुल पांडेय कै. कौशल बो. गोविंद - 1 - 4 - 0/0
शहनवाज रन आउट फैसल - 1 - 1 - 0/0
मो. असद कै. कैफ बो. अभिमन्यु - 4 - 5 - 1/0
गार्वित कौशिक नाबाद - 0 - 1 - 0/0
अरकान हुसैन रन आउट जतिन - 0 - 1 - 0/0
अतिरिक्तः 5, गेंदबाजीः यथार्थ व्यस्त (4-0-12-1), गोविंद सिंह बोहरा (4-0-18-1), अभिमन्यु (4-0-34-2), जतिन कुमार (3-0-23-1), आमोघ सिंह (3.2-0-22-2)

नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमीः 14.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 113 रन
शिवम कै. शम्स बो. साहुल - 28 - 13 - 4/1
मो. कैफ कै. शम्स बो. अरकान - 20 - 19 - 3/0
इमरान नाबाद - 20 - 30 - 1/0
कौशल यादव कै. सीपी बो. साहुल - 18 - 12 - 4/0
यश व्यास नाबाद - 10 - 14 - 1/0
अतिरिक्तः 17, गेंदबाजीः शहनवाज (2-0-22-0), अरकान हुसैन (4-0-23-1), साहुल पांडेय (3-0-31-2), शम्स अली खान (3-0-18-0), गार्वित कौशिक (2-1-3-0), अर्जुन गुप्ता (0.2-0-15-0)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed