फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Garbage everywhere in the city

Sambhal News: शहर में जगह-जगह कूड़ा, कैसे सुधरेगी स्वच्छता सर्वे में रैंकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Garbage everywhere in the city
संभल। शहर में लगे कूड़े के ढेर स्वच्छता की मुहिम को पलीता लगा रहे हैं। जहां एक ओर पालिका स्वच्छता सर्वे में अपने रैंक को ऊपर ले जाना चाहती है, वहीं दूसरी ओर कूड़े का भी शत-प्रतिशत निस्तारण नहीं कर पा रही। खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर लोगों के लिए मुश्किल का कारण बने हुए हैं। यह स्थिति एक या दो स्थानों पर नहीं है। बल्कि कई स्थानों पर दिख रही है। कहीं न कहीं कूड़े का निस्तारण शत-प्रतिशत नहीं करने का परिणाम स्वच्छता की रैंक में भी दिखाई पड़ सकता है। इस बार भी सर्वे पूरा हो चुका है और परिणाम जुलाई में आना बाकी है।
विज्ञापन

दरअसल शहर में हर दिन 110 टन कूड़ा निकलता है। निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर बने रखे हैं जहां पूरी तरह कूड़े का निस्तारण नहीं किया जाता है। बल्कि गीले और सूखे कूड़े को छांटना ही मुख्य कार्य रहता है। शहर के कूड़े को पूरी तरह निस्तारित कर खाद आदि बनाने की प्रक्रिया के लिए प्लांट लगाया जाना है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। लेकिन प्रक्रिया इतनी सुस्त है कि अभी टेंडर तक नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि शहर को स्वच्छ बनाने के स्लोगन कितने कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के कई स्थानों पर पड़ताल की गई। इसमें बरेली सराय में कूड़े का ढेर लगा दिखाई दिया। इसके अलावा देहली दरवाजा और हसनपुर मार्ग पर भी कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए। इसके बाद नखासा इलाके में देखा तो वहां भी हुसैनी रोड पर कूढ़े के ढेर लगे दिखाई दिए। एकता पुलिस चौकी के पीछे की तस्वीर भी इस तरह की ही दिखाई दी। बेगम सराय और वाजिदपुरम के नजदीक भी कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
इस महीने के अंतिम सप्ताह तक कराएंगे टेंडर प्रक्रिया
नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से जब कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थापित करने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने तर्क दिया कि इस महीने के अंतिम सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सफाई निरीक्षक आसिफ ने बताया कि शहर में 110 टन कूड़ा निकलता है और जिस प्लांट को लगाया जाना है वह एक दिन में 120 टन कूड़े के निस्तारण करेगा। टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद शहर के कूड़े का पूरी तरह निस्तारण हो सकेगा। फिलहाल एमआरएफ सेंटर में कूड़ा डाला जा रहा है।
000000
2024-25 में देश में 20वां और प्रदेश में चौथा स्थान पाया था
2024-25 के स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका ने देश में 20वां और प्रदेश में चौथा स्थान पाया था लेकिन उस समय तक निजी कंपनी द्वारा कूड़े का निस्तारण किया जा रहा था। अब कई महीने से निजी कंपनी का अनुबंध खत्म हो चुका है। इसलिए कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है और जो प्लांट पालिका द्वारा लगाया जाना है उसकी प्रक्रिया सुस्त चल रही है। इसके चलते ही इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे प्रदर्शन का अनुमान नहीं है। लोगों ने भी पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

00000000
जहां कूड़ा पड़ा है उसको हटवाया जाएगा। कूड़ा तो शहर का निस्तारण केंद्रों पर भेजा जा रहा है। यदि कहीं दूसरे स्थान पर डाला जा रहा है तो इसकी जानकारी कराई जाएगी। सुबह के समय नियमित कर्मचारी सफाई करते हैं।
आदित्य प्रकाश, ईओ, नगर पालिका, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed