फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gangester suicide in jail in sambhal

अस्थाई जेल में फंदे से लटका मिला गैंगस्टर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
gangester suicide in jail in sambhal
सौंधन/संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर में बनी अस्थाई जेल में गैंगस्टर का आरोपी शौचालय में लगे एग्जॉस्ट फैन में फंदे से लटका मिला। पुलिस कर्मियों ने जब फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। आननफानन फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अस्थाई जेल में मुरादाबाद के जेलर और संभल पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने मौका मुआयना किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल भी पहुंचे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव सारंगपुर स्थित राजकीय इंटर कालेज में बनाई गई अस्थाई जेल में हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी जुगेंद्र (48) पुत्र रतिराम फंदे से लटका मिला, जिसकी उपचार मिलने से पहले मौत हो गई। हयातनगर थाना पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चलने के दौरान तीन फरवरी को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल भेजा था। यहां कोरोना काल के कारण 15 दिनों की अवधि पूरी करनी थी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी अस्थाई जेल में बने शौचालय में गया था। जब काफी देर तक शौचालय से बाहर निकलकर नहीं आया तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जाकर देखा। आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई तो किसी तरह दरवाजा खोला। आरोपी शौचालय में लगे एग्जॉस्ट फैन से अंगोछे के सहारे लटका हुआ था। आनन फानन फंदे से नीचे उतारा गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिस समय फंदे से नीचे उतारा गया उस समय तक आरोपी की सांसें चल रहीं थीं। इसीलिए जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी जेल प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी
सौंधन। गैंगस्टर के मामले में जेल गए आरोपी जुगेंद्र की दूसरी पत्नी शारदा अपने नाबालिग बेटे के साथ बहजोई में रहती है। एक महीने पहले ही गांव रझेड़ा से चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि जुगेंद्र की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से अरविंद और संतोष दो बेटे हैं। कुछ वर्ष पहले जुगेंद्र ने दूसरी शादी कर ली थी। जिससे एक बेटा अंकित है। जुगेंद्र का अपनी पत्नी से विवाद हुआ तो वह एक महीने पहले छोड़कर चली गई और बहजोई में रहने लगी। जुगेंद्र घर में अकेला रहता था। पहली पत्नी से जो दो बेटे हैं वह मुरादाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं।
ग्रामीणों ने कहा, पत्नी ने ही कराया था गिरफ्तार
सौंधन। जुगेंद्र की मौत की सूचना पर गांव के काफी लोग अस्थाई जेल के आसपास जमा हो गए लेकिन परिवार से कोई नहीं पहुंचा। इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि जुगेंद्र की पत्नी नाराज होकर बहजोई में रहती है। जुगेंद्र उससे मिलने के लिए बहजोई गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने ही जुगेंद्र को पकड़वाया था। इसके बाद वह जेल गया।

गैंगस्टर के मामले में हयातनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन फरवरी को जुगेंद्र को अस्थाई जेल भेजा था। रविवार को शौचालय में फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलने पर जेलर को मौके पर भेज कर जांच कराई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उमेश सिंह, जेल अधीक्षक, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed