फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gang rape with women for dowry

महिला ने ससुर, देवर और पति पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
gang rape with women for dowry
gang rape with women for dowry
असमोली/संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति, ससुर और देवर पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के भाई ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

गुरुवार को मुुरादाबाद के थाना कटघर अन्तर्गत एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 14 वर्ष पहले असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालिया दहेज की खातिर मारपीट करते थे। कई बार मारपीट की गई लेकिन किसी तरह जिम्मेदार लोगों के माध्यम से समझौता कराया गया।
विज्ञापन

20 दिन पहले आरोपी पति ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर घर में उसकी बहन को बंधक बना दिया। इस दौरान आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि जब इस मामले की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। किसी तरह अपनी बहन को बंधक मुक्त कराया और पुलिस के पास पहुंचे हैं। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं असमोली थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध मालूम होता है। इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed