फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gang rape in sambhal

असमोली में कक्षा नौ की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
gang rape in sambhal
gang rape in sambhal
असमोली/संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल आरोपी और उनके परिजन भागे हुए हैं। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब किशोरी घर पर अकेली थी। बुधवार को दी गई तहरीर में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय नवासी उनके साथ रहती है। वह गांव के विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को वह और उनकी पत्नी गंगा स्नान के लिए गए हुए थे। घर पर उनकी नवासी अकेली थी। रात को गांव के इमरान और मोहसिन घर में घुस आए और जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद किशोरी बेसुध हालत में पड़ी रही। मंगलवार को जब वह गंगा स्नान कर लौटे तो घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed