फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ganesh mahotsav

मेला कमेटी-प्रशासन मिलकर सफल बनाएंगे महोत्सव

Mon, 29 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 29 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
ganesh mahotsav
मेला

विज्ञापन
दोनों ने मिलजुल पर गणेश मेले को सफल रात को कटौती मुक्त बिजली देने, स्पीड ब्रेकर हटाने, गड्ढ़ामुक्त सड़के देने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
पिछले साल प्रशासनिक अफसरों के बीच उभरी कुछ तल्खी की इस बार गणेश मेला परिषद के पदाधिकारियों ने भरपाई की। गणेश मेला अध्यक्ष/जिलाधिकारी व अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को शानदार स्वागत किया। डीएम ने डा.गिरिराज किशोर का माला पहनाकर स्वागत किया। गणेश वंदना के बाद अवध किशोर शर्मा के शायराना संचालन के बीच बैठक शुरू हुई। राजीव वार्ष्णेय ने पिछले साल का आय-व्यय का मदवार ब्यौरा प्रस्तुत किया।

पीके अग्रवाल ने रात को स्वयंसेवक झांकियां बनाते हैं, रात्रि कालीन बिजली कटौती से भारी असुविधा होती है, इसलिए रात्रिकालीन बिजली कटौती बंद कर दी जाए। सडकों के गड्ढे भर दिए जाएं और स्पीड ब्रेकर हटवा दिए जाएं, क्योंकि रथयात्रा में झांकियां श्रमिक की खींचते हैं। लाल मुहम्मद शास्त्री ने हिंदू मुस्लिम एकता पर रोशनी डाली तो विनोद कुमार शर्मा ने कहाकि नगर पालिका या प्रशासन जर्जर मकान के छज्जे आदि दिखवाए, क्योंकि रथयात्रा देने वाले अक्सर छज्जों पर चढ़ जाते हैं, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन


अरविंद कुमार गुप्ता (एमडीएच) ने परंपराएं बताते हुए कहाकि रथयात्रा देखने करीब सात लाख लोग आते हैं, जिनकी सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएं। सीओ अभिषेक यादव ने मेला कमेटी से वालियंटर्स की सूची मांगी और भरोसा दिया कि मेले में कोई गड़बडी नहीं होने दी जाएगी। एसडीएम ने सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने की बात कही। एएसपी कमलेश दीक्षित ने मेले पर कड़ी सुरक्षा की बात कहते हुए 100 डायल के बारे में बताया। साथ ही शहरियों को खुद भी सुधरने की नसीहत दी। विधायक लक्ष्मी गौतम ने स्वच्छता को परिभाषित किया। चेयरमैन डा.पूनम चौधरी ने कहानी के माध्यम से अंतरमन को झिझोड़ा। पूर्व एमएलसी चौधरी चंद्रपाल सिंह ने व्यवस्थाओं को चौकस रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने सभी व्यवस्थाओं को चुरुस्त दुरुस्त रखने का भरोसा दिया। साथ ही चंदौसी व यहां वाशिंदों की जमकर सराहना की। इसमें ललित किशोर, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज कुमार मीनू, सुधीर बाबू, डा.राजीव, हरिगोपाल वार्ष्णेय, राहुल चौधरी, हाजी इश्तयाक बेग, लोकेंद्र शर्मा, सतेंद्र कुमार मामा, पवन कुमार, कवि माधव मिश्र, पूर्व मंत्री गुलाब देवी, विमलेश कुमारी, अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह, ईओ विकास सेन, हाजी मुहम्मद ताहिर, विनय सर्राफ, हाजी निजामुद्दीन, अशफाक भारती, शशिकांत गुप्ता, अंकित जैन, प्रमोद गुप्ता आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

-------------------------------------------------------------
बदलती रहीं कुर्सियां
जिला प्रशासन व मेला श्रीगणेश परिषद के बीच व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में चेयरमैन डा.पूनम चौधरी जिलाधिकारी के पास मुख्य कुर्सी पर थी, इसी बीच विधायक लक्ष्मी गौतम पहुंची तो चेयरमैन के पास बैठी। इस दौरान चेयरमैन व डीएम के बीच गुफ्तगू होती रही। चेयरमैन माइक पर पहुंची तो कुर्सी विधायक ने संभाली और डीएम से गुफ्तगू शुरू कर दी लेकिन जैसे ही विधायक मंच पर गई तो चेयरमैन ने फिर वहीं कुर्सी संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed