{"_id":"613a641b8ebc3e137533a1a0","slug":"ganesh-chaturthi-today-gajanan-maharaj-was-decorated-chandausi-news-mbd4021045182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी आज, सज गए गजानन महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चतुर्थी आज, सज गए गजानन महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। चंदौसी का गणेश चौथ मेला उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध गणेश मेला है। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी हैं। गणेश उत्सव मनाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। भगवान गजानन को विधिवत रूप से सजाया गया है।
शुक्रवार को सुबह पांच से ही पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी तथा शाम गणेश मंदिर में होने वाली गजानन महाराज की महाआरती में राज्यमंत्री गुलाब देवी, मेला परिषद, डीएम व एसपी शामिल रहेंगे। गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुुओं ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। विधिवत पूजा के बाद गजानन महाराज घरों में विराजमान होंगे।
चंदौसी के गणेश मंदिर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर्व परंपरागत व श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से ही मंदिर में गजानन महाराज की पूजा-अर्चना का क्रम प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
शाम गणेश बाबा की महाआरती होगी। गणेश मेला परिषद के पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि रंग बिरंगी झालर, बंदरवाल, सजावटी कागज, लाइटिंग आदि से सजाया गया है। मंदिर परिसर में कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
बाहर भीड़ रोकने के लिए पुलिस प्रशासन व मंदिर कमेटी सदस्य रहेंगे। शुक्रवार से 18 सितंबर तक गणेश प्रतिमा की प्रतिदिन सुबह पांच बजे विधिवत पूजा व शाम को आरती के साथ पूजन कार्य संपन्न होंगे। 19 सितंबर को अनंत चतुदर्शी को प्रतिमा का राजघाट स्थित गंगा घाट पर विसर्जन किया जाएगा।