फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Funeral performed after three hours of uproar

तीन घंटे हंगामे के बाद किया अंतिम संस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:25 AM IST
सार

अहमदनगर थरैसा में मारपीट की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम करने की मांग को लेकर तीन घंटे तक हंगामा जैसा माहौल रहा।बृहस्पतिवार की दोपहर में उपचार के दौरान ओमवीर सिंह की मौत हो गई।जिसके बाद वह माने और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Funeral performed after three hours of uproar
Funeral performed after three hours of uproar - फोटो : SAMBHAL

विस्तार

अहमदनगर थरैसा में मारपीट की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम करने की मांग को लेकर तीन घंटे तक हंगामा जैसा माहौल रहा। थानाध्यक्ष के साथ भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। तब जाकर परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर थरैसा के जंगल में ओमवीर सिंह के खेत में हाईटेंशन लाइन के लिए विद्युत पोल लगाने के दौरान विवाद हो गया था। ओमवीर सिंह (60) पुत्र जयपाल सिंह ने उस समय यह कहकर विरोध किया था कि बिना एस्टीमेट और बिना बिजली विभाग की अनुमति के लाइन खींची जा रही है। इस लाइन को लगने नहीं दिया जाएगा। आरोप है कि इसी पर ओमवीर सिंह के साथ मारपीट की गई थी। जिससे वह घायल हुए थे। उस समय पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर में उपचार के दौरान ओमवीर सिंह की मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो परिजनों ने मारपीट की इस रिपोर्ट को हत्या में तरमीम करने की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता भुवनेश राघव और जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह भी पहुंच गए। परिजनों को समझाया गया। जिसके बाद वह माने और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों में पुराना मामला है। सात सितंबर को मारपीट हुई थी। इसमें पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। अब घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन हत्या की धारा को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उन्हें समझाया गया है। तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
कर्म सिंह पाल, थानाध्यक्ष, थाना बनियाठेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed