फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   frotest of farmers in sambhal today

भाकियू आज रोकेगी ट्रेन, बहजोई और चंदौसी में कार्यक्रम प्रस्तावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
frotest of farmers in sambhal today
चंदौसी (संभल)। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जिले में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन का ट्रेन रोको कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोपहर के समय कार्यकर्ता ट्रेन रोकेंगे और उसमें सवार यात्रियों को इन कानूनों विषय में जानकारी देंगे। वरिष्ठ पदाधिकारी अभी भी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनाें के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का 18 फरवरी को जगह-जगह ट्रेन रोकने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पदाधिकारियों ने संभल जनपद में बहजोई व चंदौसी में ट्रेन रोकने का कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन

चंदौसी में भाकियू मंडल महामंत्री रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में रेलवे फाटक पर किसान एकत्र होंगे। इसके अलावा बहजोई में अन्य किसान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाकियू प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आने वाली ट्रेनों को रोकने का कार्यक्रम है। यदि किसी स्थान पर इस समय ट्रेन नहीं आती है, तो कुछ समय के लिए इंतजार भी किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों को सरकार द्वारा थोपे जा रहे तीन कृषि कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही इसका विरोध करने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार स्टेशनों पर पीएसी व पुलिस तैनात
भारतीय किसान यूनियन के ट्रेन रोको आंदोलन के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। एसपी संभल चक्रेश मिश्रा ने बताया कि जिले में चंदौसी, बहजोई, धनारी व बबराला में चार प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। किसानों के ट्रेन रोको आंदोलन को लेकर सभी जगह एक-एक प्लाटून पीएसी व थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसान संगठनों से वार्ता की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि किसान ट्रेन न रोकें। उनका ज्ञापन संबंधित अधिकारी मौके पर लेंगे। किसानों को वार्ता के माध्यम से मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed