{"_id":"58cee3c84f1c1b2f4a1a15b5","slug":"froed-to-unemployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने का आरोप, हंगामा
संभल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कंपनी के प्रतिनिधियों पर झांसा देकर बेराजगारों से ठगी करने का आरोप लगाकर रविवार को विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों ने हंगामा किया। अवैध रूप से वसूली किए जाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस कंपनी प्रतिनिधियों को अपने साथ कोतवाली ले आई। मामले की जांच की जा रही है।
बहजोई रोड स्थित सांई मंडप में एक कंपनी के तत्वावधान में बेरोजगारों की काउंसिलिंग चल रही थी। कांउसिलिंग के दौरान एबीवीपी के पदाधिकारी पहुंचे। छात्रसंघ महामंत्री और एबीवीपी पदाधिकारी निखिल शर्मा ने कंपनी प्रतिनिधियों पर बेरोजगारों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। झांसा देकर ठगी करने की बात कही।
कंपनी प्रतिनिधियों से अधिकार पत्र दिखाने की मांग की है। निखिल शर्मा ने कहा कि भोले-भाले बेरोजगारों को ठगा जा रहा है। एक बेरोजगार से 10 हजार रुपये अधिक की वसूली की जा रही है। धनराशि वसूलने के बाद शहर के ही कंप्यूटर से एक हजार रुपये की कीमत वाला कोर्स कराया जा रहा है। इस पर बेरोजगारों ने विरोध जताया, तो देख लेने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कंपनी प्रतिनिधियों को अपने साथ कोतवाली ले आई। देर शाम तक दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। शिकायतकर्ताओं की फीस वापस करने की बात पर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा था। खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।