{"_id":"612936e78ebc3e79b74f921c","slug":"fraud-of-rs-5-80-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-in-the-bank-sambhal-news-mbd400654677","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.80 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.80 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
संभल। बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगार से 5.80 लाख रुपये की ठगी कर लिए जाने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश असमोली पुलिस को दिए हैं। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के चक बेगमपुर निवासी अजयपाल ने पुलिस अधीक्षक संभल च्रकेश मिश्र को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि रतुपुरा निवासी एक व्यक्ति से रिश्तेदार के परिचित ने उसका परिचय कराया। परिचयकर्ता ने बैंक में नौकरी लगवाने की बात कही। जिसकी एवज में 5.80 लाख रुपये मांग गए। विश्वास करके इन रुपयों को किस्तों में परिचयकर्ता को दिया गया। काफी समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस मांगे गए, जिसके बाद टाल-मटोल की जाती रही। एक बार तो रुपये मांगने पर उल्टे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित सहम गया। पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
--