फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   FPO heads learning the nuances of agricultural exports in Hyderabad

Sambhal News: हैदराबाद में कृषि निर्यात की बारीकियां सीख रहे एफपीओ के प्रमुख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
FPO heads learning the nuances of agricultural exports in Hyderabad
संभल। किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत बनाकर और प्रशिक्षित करके उन्हें निर्यात फर्म के रूप में विकसित करने के क्रम में मंडल के मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा जिले पांच एफपीओ चयनित हैं। इनके प्रमुखों को एक्सपोजर विजिट पर हैदराबाद भेजा गया है। जहां 16 से 20 फरवरी के बीच पांच दिवसीय प्रशिक्षण पा रहे हैं।
विज्ञापन

हैदराबाद स्थित मैनिज (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट) संस्थान में यह प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में शामिल सीएससी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के प्रतिनिधि मोहम्मद फईम ने बताया कि यहां देश के अनुभवी विशेषज्ञ एफपीओ प्रतिनिधियों को निर्यात से जुड़ी बारीकियां समझा रहे हैं।
विज्ञापन

खासतौर पर बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुसार अपने कृषि उत्पादों की गुणवत्ता कैसे बेहतर और सुंदर की जाए। इसके साथ ही उत्पादों की आकर्षक और सुरक्षित पैकेजिंग, ब्रांडिंग, लेबलिंग, गुणवत्ता प्रमाणन तथा निर्यात की औपचारिक प्रक्रियाओं को भी बताया गया है। इससे यह फायदा होगा कि वह अपने उत्पादों को विदेशी बाजारों में प्रतिस्पर्धा के बीच ठहराव के लिए तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पहल का उद्देश्य किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना

कृषि विपणन विभाग के निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि एफपीओ को विशेष प्रशिक्षण देकर निर्यात इकाई के रूप में विकसित करने की इस पहल का मुख्य उद्देश्य इन्हें सीधे वैश्विक अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना है, जिससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सके। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में वही उत्पाद अपना वर्चस्व कायम रख पाते हैं, जो वहां की मांग के आधार पर बने होते हैं। कृषि उत्पादों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि सरकार भी अब मंडल स्तर पर किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत बनाकर और प्रशिक्षित करके उन्हें निर्यात फर्म के रूप में विकसित करना चाहती है। इसके लिए मंडल के मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा जिले पांच एफपीओ को चयनित किया गया। इन्हीं के प्रमुखों को एक्सपोजर विजिट पर हैदराबाद लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed