फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four years later, a mother and her two sons were booked for fraud of Rs 47 lakh.

Sambhal News: 47 लाख की धोखाधड़ी में चार साल बाद मां और उनके दो बेटों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Four years later, a mother and her two sons were booked for fraud of Rs 47 lakh.
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के मोहल्ला काली मंदिर मार्ग बहजोई में 25 दिसंबर 2021 को मकान बेचने के नाम पर 47.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। मकान का बैनामा न करने पर जब रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर इस मामले में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला काली मंदिर मार्ग बहजोई के निवासी भूरेलाल शर्मा ने एसपी को बताया कि थाना क्षेत्र के दो सगे भाइयों ने अपनी मां के नाम मकान को बेचने के लिए 1.40 करोड़ रुपये में सौदा किया था। 25 दिसंबर 2021 को 22 लाख रुपये नगद और 3 लाख रुपये चेक के द्वारा दिए गए थे। 22.50 लाख रुपये 22 मई 2022 दोनों सगे भाई की मां के सामने दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद अनुबंध पत्र सहमति के बाद बनवाया। इसी रुपये से दोनों भाइयों ने बहजोई में ही दो प्लॉट खरीद लिए और जल्दी ही बैनामा कराने को कह दिया था लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद उनकी मां से मकान का बैनामा कराने को कहा गया तो उन्होंने करने से इन्कार कर दिया और रुपये वापस भी नहीं किए। रुपये वापस मांगे तो तीनों लोगों ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मोहल्ला ब्रह्म बाजार के निवासी मुजाहिद, मुबारिक और जरीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed