फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   four person dies due corona in sambhal

कोरोन से चार की मौत, 177 नए संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
four person dies due corona in sambhal
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण से गुरुवार को चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दिन 177 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है। एंटीजन किट से जांच की जा रही है और आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने लैब भेजे जा रहे हैं। जो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें संभल के संक्रमित मरीज काफी संख्या में है। चंदौसी और ग्रामीण इलाकों के मरीज ज्यादा शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि संभल में संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा लिया है। चंदौसी और ग्रामीण इलाकों में जांच तेजी से कराई जा रही है। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके। सभी टीमें तेजी से काम कर रही हैं। जो संक्रमित मिल रहे हैं उनके संपर्क में रहे लोगों की जांच भी कराई जा रही है। इस समय होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज स्वस्थ्य होकर काफी लौट रहे हैं। जिले के लिए यह राहत की बात है। सक्रिय मरीजों की संख्या में भी काफी कमी आई है। लोगों में जागरूकता बनी रहे तो संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed