फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   four new corona possitive in sambhal

कोरोना संक्रमित चार मरीज मिले, 2717 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
four new corona possitive in sambhal
संभल। कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या अब 50 पहुंच गई है। शनिवार को चार नए मरीज मिले हैं। लगातार घटी मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग को राहत है। इसके बाद भी रैंडम सैंपलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे संक्रमण फैल न सके। अब जिले में जो मरीज सक्रिय हैं वह होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमित मरीज जिले में कम ही संख्या में मिल रहे हैं। जो मरीज मिल रहे हैं वह या तो लक्षण विहीन हैं या हल्का बुखार या अन्य कोई समस्या है। ऐसा कोई मरीज नहीं मिला है जिसको एलटू अस्पताल भेजा सकता। यह जिले के लिए राहत की बात है। संक्रमण भले कम हुआ है लेकिन खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को अभी भी जागरूक बने रहने की जरूरत है। यदि लापरवाही हुई तो संक्रमण फैल सकता है। इसलिए जागरूक बनने की जरूरत है।
विज्ञापन

2717 लोगों को लगा लगा कोरोना से बचाव का टीका
कोरोना से बचाव का टीकाकरण जिले में तेजी से चल रहा है। लगातार होते टीकाकरण से संक्रमण फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। शनिवार को जिलेभर में 2717 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगा है। इसमें 18-44 आयु वर्ग के 1922 लोगों को पहला टीका लगा है। 45 पार आयु वर्ग के 159 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। जबकि 14 बुजुर्गों को भी दूसरा टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed