फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four miscreants arrested for robbing cattle trader in encounter, one absconding

मुठभेड़ में पशु व्यापारी से लूट के चार बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested for robbing cattle trader in encounter, one absconding
संभल। कोतवाली क्षेत्र में गवां रोड पर अशोक आर्य बाग के पास मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार किए हैं। एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने आठ दिसंबर की शाम करीब सवा छह बजे मुरादाबाद रोड पर वाजिदपुरम के नजदीक पशु व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की घटना को स्वीकार किया है।
विज्ञापन

बदमाशों के पास से व्यापारी की स्कूटी व एक चोरी की बाइक व हथियार बरामद हुए हैं। बदमाशों ने रैकी कर स्कूटी में रकम होने की संभावना पर पशु व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि स्कूटी में मात्र 21 रुपये मिले थे। जबकि पशु व्यापारी ने पुलिस को दर्ज कराए मुकदमे में स्कूटी व उसकी डिग्गी में रखे ढाई लाख रुपये लूटने की बात कही थी।
विज्ञापन

कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संभल जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि पशु व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश गवां की ओर से आ रहे थे। पुलिस सक्रिय हो गई। गवां रोड पर अशोक आर्य बाग के पास पुलिस ने सामने से आ रहे संदिग्ध बाइक व स्कूटी सवारों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। बदमाश स्कूटी व बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को मौके से पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के पास से पुलिस को पशु व्यापारी की स्कूटी, एक चोरी की बाइक, चार तमंचे, चार कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस को पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम नदीम निवासी मोहल्ला पुवईयां थाना गुन्नौर, आसिफ निवासी मोहम्म्द इटाली थाना गुन्नौर, हासिम निवासी हीरापुर थाना गुन्नौर, बाबू निवासी मोहल्ला अस्पताल थाना गुन्नौर बताए हैं। टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानियां, एसएसआई अजीत सिंह, एसओजी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, सर्विलांस प्रभारी सुभाष मावी, एसआई अजय कुमार धामा, योगराज सिंह, कांस्टेबल अक्षय तोमर, दीपक कुमार, अंकित कुमार, सौरभ कुमार रहे।
लूट से पहले की थी रेकी, स्कूटी में मिले मात्र 21 रुपये
बदमाशों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह घटना से पहले रेकी करते हैं। फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम देते हैं। आठ दिसंबर को उनके साथी बाबू व हासिम ने पशु व्यापारी की चंदौसी चौराहे से मुरादाबाद की तरफ रैकी की थी। नदीम, आसिफ, बिलाल ने स्कूटी में भारी रकम होने के लालच में पशु व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया था और स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे। स्कूटी डिग्गी में केवल 21 रुपये मिले थे। बुधवार को भी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। रास्ते में पुलिस से सामना हो गया।
एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की
एसपी संभल चक्रेश मिश्र ने पशु व्यापारी से लूट की घटना का खुलासा करने वाली टीम को शाबासी दी है तथा 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
नदीम और हासिम पर गुन्नौर में जुए व अन्य मामले में दर्ज हैं मुकदमे
पकड़े गए बदमाशों में नदीम पर थाना गुन्नौर में जुए व नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। हासिम के खिलाफ भी गुन्नौर में जुएं के मामले में मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस की विवेचना में वादी ने ढाई लाख रुपये उसके पास ही रह जाने की बात कही है। स्कूटी और सिर्फ 21 रुपये ही बदमाशों ने लूटे थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed